कांग्रेस :  जिपं अध्यक्ष के 5 प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस :  जिपं अध्यक्ष के 5 प्रत्याशी घोषित


चमोली जिले से कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। रजनी भंडारी पूर्व में भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को चार विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक बागेश्वर ब्लॉक से आरती टम्टा कपकोट ब्लॉक से अर्जुन भट्ट, कीर्तिनगर ब्लॉक से डॉ.प्रताप सिंह भंडारी और प्रतापनगर ब्लॉक से प्रदीप चंद रमोला को प्रत्याशी घोषित किया है धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में सर्भ वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं।